
रांची : कौन बनेगा करोड़पति में जाने का और वहां से करोड़ों रुपये जीतने का हर किसी की तमन्ना होती है. लेकिन यहां तक शायद ही हर कोई पहुंच पाता है. लेकिन झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली लड़की नाजिया ने यह कर दिखाया है. गुड़गांव में एक निजी कंपनी में काम करने वाली नाजिया रांची में ही पली बढ़ी है. वे कौन बनेगा करोड़पति (kbc season-12) के सीजन 12वें में एक करोड़ रुपये जीता और रांची लौटी. उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि किस तरह से कोई कौन बनेगा करोड़पति तक पहुंच सकता है और एक करोड़ रुपये से ज्यादा का ईमान जीत सकता है. उन्होंने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति के सवालों का जवाब किताबी पढ़ाई से नहीं दी जा सकती है. यह कोई छह माह की पढ़ाई नहीं होगी बल्कि निरंतरता वाला व्यक्ति ही इसको जीत सकता है, जिसको राजनीतिक, सामाजिक घटनाक्रम के बारे में सारी जानकारी हो. उन्होंने बताया कि वे मास कम्यूनिकेशन की छात्रा रही है, जिस कारण उनको सीखना और जानना और पढ़ना सारी करनी ही थी. जिसका लाभ उनको मिली. उन्होंने कहा कि शहर छोटे भी हो तो आदमी का सपना बड़ा होना चाहिए और जानकारी को एक दूसरे को साझा करना चाहिए. नाजिया ने बताया कि रांची के लोगों के प्यार के कारण वह यहां तक पहुंच सकी है. उन्होंने बताया कि दस साल से वह इसके लिए प्रयास करती थी. 11वें साल में उसको सफलता मिली और अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठी और 15वें सवाल के बाद वे एक करोड़ रुपये जीत गयी. उन्होंने कहा कि एक करोड़ जीतने के बाद के 16वें सवाल में वह काफी कंफ्यूजन में थी, जिस कारण वह खुद से इस प्रतियोगिता से अलग हो गयी और क्विट कर गयी. इसके बाद उसको एक करोड़ का ईनाम मिल गया. उन्होंने कहा कि एक करोड़ जरूत जीता है, लेकिन वे नौकरी करती रहेंगी.















