बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खंडामौदा पंचायत के रुलिया गांव में 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मानुषमुरिया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू को देकर नये ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों की समस्या से अवगत होकर मुखिया राम मुर्मू ने पहल करते हुए बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी और गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की. सूचना पाकर विभाग द्वारा गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगवाया गया. गांव में बिजली बहाल होने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है. ग्रामीणों ने मुखिया राम मुर्मू और विभाग के पदाधिकारी का आभार जताया. मौके पर करण मुंडा, सोनू मुंडा, रवि मुंडा, शंकर पातर, तोपू जेना, प्रकाश जेना, अजीत गिरि, कृष्णा जेना, टीपू जेना, सुधीर जेना, विश्वजीत राना समेत अन्य उपस्थित थे.












