
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय अंतर्गत जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मैयरमसाई स्थित किरीबुरू निवासी केदार महतो अपने परिवार के साथ धनबाद जाने के क्रम में सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गये। हलांकि इस हादसे में किसी कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित हैं। घटना की सुचना मिलते ही जगन्नाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में बड़ाजामदा थाना ओपी में पदस्थापित प्रशिक्षु दारोगा मनोज कुमार भी सवार थे। जानकारी के अनुसार किरीबुरु निवासी केदार महतो अपनी पत्नी पूजा देवी, पुत्र व पुत्री के साथ अपनी कार पर सवार होकर धनबाद जा रहे थे। उसी दौरान जगन्नाथपुर पहुंचने से पहले ही मैयरमसाई में वाहन का दाहिना चक्का ब्लास्ट कर गया। वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण केदार महतो गाड़ी पर नियंत्रण नहीं कर पाये और वाहन सीधे पुलिया के समीप कच्चे नाले में जा गिरा। हलांकि हादस काफी भीषण था, लेकिन भगवान का शुक्र था कि किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई और केदार महतो अपने पूरे परिवार के साथ सुरक्षित बच गये। साथ ही प्रशिक्षु दारोगा मनोज कुमार भी बच गये। हलांकि इस हादसे में वाहन मालिक केदार महतो के छोटे बच्चे व पत्नी को हल्की चोटें आयी हैं, जिन्हें जगन्नाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

जानकारी के अनुसार किरीबुरू सेल में कार्यरत केदार महतो दीपावली की छुट्टी मिलने के कारण अपनी महिंद्रा एक्सयूवी में सवार हो अपनी पत्नी पूजा देवी एवं दो बच्चों के साथ अपने घर धनबाद जा रहे थे। केदार महतो ने बताया की जैसे ही उनकी गाड़ी जगन्नाथपुर मैरमसाईं के पास पुलिया पर पंहुची अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा कर पलट गई। कार गड्ढे में गिर कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर उपस्थित आसपास के लोगों ने जगन्नाथपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर थाना के एएसआई तारकनाथ सिंह, उमेश प्रसाद एवं प्रशिक्षु दरोगा ब्रजेश कुमार घटनास्थल पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने कार सवार लोगों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया।














