
जमशेदपुर : छठ महापर्व के अवसर पर नदी घाटों की साफ-सफाई व व्रतियों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने गुरुवार को उपायुक्त से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने घाटों पर समुचित साफ-सफाई, व्रतियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर उपायुक्त से बात की. श्री कालिंदी ने बताया कि उन्होंने जुगसलाई स्थित महाकालेश्वर घाट का जायजा लिया है, वहां नगरपालिका के द्वारा साफ-सफाई करायी जा रही है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमने राज्य सरकार की गाइडलाइन के तहत दुर्गापूजा मनायी, उसी प्रकार कालीपूजा और छठ महापर्व भी मनायेंगे. इस संबंध में आवश्यक सुविधाओं को देखते हुए उपायुक्त के समक्ष मांगें रखी गयी हैं.














