जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर में है वैसे तो हर साल काली पूजा के मौके पर अपने आवास पर उनके द्वारा भव्य प्रसाद का आयोजन किया जाता है, लेकिन वैश्विक महामारी के कारण इस साल उन्होंने प्रसाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. वहीं केंद्रीय मंत्री शनिवार को भालूबासा स्थित कुम्हारपाड़ा पहुंचे. जहां उन्होंने केंद्र सरकार के लोकल फॉर वोकल थीम को आगे बढाते हुए मिट्टी के दीये खरीदे. केंद्रीय मंत्री ने देश और राज्य के लोगों को दीपावली एवं छठ की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक लोकल सामानों की खरीददारी करने की अपील की. ताकि प्रधानमंत्री के समृध्द राष्ट्र का सपना साकार हो सके. उन्होंने बताया की मिट्टी की कलाकारी से कुम्हार मूर्ति और दीपक बनाते हैं. जिससे हम देवी देवताओं का पूजा भी करते हैं और घरों को रोशन भी करते हैं. उन्होंने ऐसे शिल्पकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने की अपील आम लोगों से की. वहीं उन्होंने उम्मीद जताई की दीपोत्सव एवं मां काली की कृपा से देश फिर से उन्नति के पथ पर तेज गति से अग्रसर होगा. कोरोना के कारण रुके विकास कार्य तेजी से पटरी पर आएंगे.
















