जमशेदपुर : जुगसलाई स्टेशन रोड तापड़िया बिल्डिंग के प्रथम तल्ले स्थित एक प्लास्टिक के दुकान में आग लग गई. स्थानीय युवकों ने बन्द दुकान के अंदर से आग की लपटें देख आग बुझाने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस और दमकल को सूचना दी गई. इधर स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए शटर का ताला तोड़ दिया अंदर प्लास्टिक के सामान में भयंकर आग लगी थी. (आगे की खबर नीचे पढें)
लेकिन युवकों ने लकड़ी के जिस अलमिरा में रखे प्लास्टिक के सामान में आग लगी थी उसे साहस दिखाते हुए दुकान से बाहर खींचा और सड़क पर ले गए और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का फायर सिस्टम लेकर पहुंचे और आग पर काबू पाया, जिसके कारण दुकान का अन्य सामान जलने से बच गया. इस बिल्डिंग में यूनियन बैंक भी है और मार्केट काम्प्लेक्स के साथ ऊपर फ्लैट भी है. युवकों की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई. आग बुझने के बाद पुलिस पहुंची और थोड़ी देर बाद दमकल की गाड़ी. तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था. दुकानदार ने बताया है कि शॉट सर्किट से आग लगी थी.
















