जमशेदपुर : शनिवार को दीपावली के अवसर पर एक ओर जहां लोग पटाखे जलाकर पर्व मना रहे थे वहीं दूसरी ओर पर्व मानने के दौरान ही मानगो और सोनारी में आग लग गई. थाना मानगो के डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन के पास एक अपार्टमेंट के पांचवें तल्ले में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई. आग धीरे-धीरे भयावह होती गई. आसपास के लोगों ने फ्लैट से धुआं निकलता देख दमकल को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर झारखंड अग्निशामक विभाग की दो दमकल मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
इधर सूचना पाकर मानगो थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान भवन के पास तरुण कॉम्प्लेक्स के पांचवे तल्ले में अचानक आग लग गई थी हालांकि अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. आग पांचवे तल्ले पर लगी है इसलिए दमकल कर्मियों की थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर सोनारी के कुम्हार पाड़ा स्थित एक रंग के दुकान में पूजा करने के दौरान आग लग गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.

















