• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 29, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-supports-farmers-जमशेदपुर और आदित्यपुर से मिला किसानों को समर्थन, कृषि बिल के खिलाफ निकला जुलूस, भूख हड़ताल का ऐलान, आप ने किया अनशन

December 14, 2020
in खबर
0
jamshedpur-supports-farmers-जमशेदपुर और आदित्यपुर से मिला किसानों को समर्थन, कृषि बिल के खिलाफ निकला जुलूस, भूख हड़ताल का ऐलान, आप ने किया अनशन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
अखिल भारतीय किसान महासभा के लोग प्रदर्शन करते हुए.

जमशेदपुर : केंद्र सरकार के कृषि बिल का विरोध जारी है. सोमवार को किसानों के देशव्यापी भूख हड़ताल आंदोलन का जमशेदपुर में भी समर्थन मिला. जहां अखिल भारतीय किसान महासभा सहित अन्य किसान समर्थित संगठन एवं राजनीतिक दलों का इन्हें समर्थन मिला. अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से जुबिली पार्क से लेकर अंबेडकर चौक तक आंदोलनरत किसानों के समर्थन में रैली निकाली गई और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल 2020 का जोरदार तरीके से विरोध करते हुए इन्हें तत्काल वापस लिए जाने की मांग की. जानकारी देते हुए महासभा के अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार बगैर किसानों को भरोसा में लिए इस बिल को किसानों पर थोपना चाहती है जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा. वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री पर भी जमकर निशाना साधा.

आदित्यपुर में धरना देते आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता.

आम आदमी पार्टी ने आदित्यपुर में किया अनशन
दूसरी ओर, केंद्रीय कृषि बिल 2020 के विरोध में देशभर के किसान पिछले 19 दिन से दिल्ली के आसपास जमे हुए हैं वैसे किसानों के इस आंदोलन को देश भर के 23 राजनीतिक संगठनों के अलावा कई संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है. कई दौर की वार्ता के बाद भी किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. इधर आज आंदोलित किसान भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. वहीं किसानों के समर्थन में देशभर के राजनीतिक और सामाजिक संगठन अपना विरोध केंद्र सरकार के खिलाफ जता रहे हैं. इधर सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक के समीप आम आदमी पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल करते हुए केंद्र सरकार से किसानों से वार्ता कर तत्काल इसका निदान निकालने की अपील की. आम आदमी पार्टी के कोल्हान प्रभारी प्रेम कुमार ने किसानों के विरोध को शुरू से ही समर्थन दिए जाने की बात कही. उन्होंने कहा, जब तक केंद्र सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है, आम आदमी पार्टी का किसानों को समर्थन जारी रहेगा.

राजद के लोग प्रदर्शन करते हुए.

राजद ने भी समर्थन का किया ऐलान
इसी तरह आंदोलनरत किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को भूख हड़ताल का ऐलान किया है. वैसे देशभर के 23 राजनीतिक दल किसानों के समर्थन में खड़े हैं, और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं. इन सबके बीच झारखंड के जमशेदपुर में भी कई राजनीतिक दल किसानों के समर्थन में सड़क पर हैं. वहीं राष्ट्रीय जनता दल का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचा. और जोरदार प्रदर्शन किया. इनके द्वारा केंद्रीय कृषि बिल 2020 को वापस लिए जाने संबंधी मांग जिले के उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा गया. जहां सौंपे गए मांग पत्र के आधार पर इन्होंने केंद्रीय कृषि बिल 2020 को पूंजीपतियों के हित में बताते हुए केंद्र सरकार से इसे अविलंब वापस लिए जाने की मांग की. इससे पहले इन्होंने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बताया, कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर किसानों का हक छीनने पर तुली है. जिसका राष्ट्रीय जनता दल पुरजोर तरीके से विरोध कर रहा है.

आंदोलन करते सिख समाज के लोग.

सिख समाज ने किया आंदोलन

जमशेदपुर में कृषि कानून के खिलाफ सिख संगत द्वारा एक दिवसीय अनशन सह धरना दिया गया. इनके द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में यह धरना दिया गया. गैरतलब है, कि देश भर में किसान आंदोलन के समर्थन में इस तरह का एक दिवसीय अनशन सह धरना दिया जा रहा है. जमशेदपुर में भी किसानों के समर्थन में सिख संगत द्वारा अनशन सह धरना दिया गया. इनके द्वारा केंद्र सरकार का विरोध जताते हुए किसानों के मांग को जायज ठहराया गया. इन्होंने कहा कि केंद्र सरकाए जबरन किसानों को उद्योगपतियों के हाथों बेच रही है और देश के किसानों को ये मंजूर नही जिस कारण आंदोलन चल रहा है और जब तक इसे निरस्त नही किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वैसे जमशेदपुर में इस आंदोलन को एनसीपी द्वारा भी समर्थन दिया गया है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Cyclone Arnab impact- ‘अर्नब’ चक्रवात ने ओडिशा व आंध्र प्रदेश में मचायी तबाही, छह लोगो की मौत,ओड़िशा के गंजाम जिले में बाढ़, 300 गांवों में लोग फंसे, आंध्र प्रदेश में रेल पुल डूबा
खबर

Cyclone Arnab impact- ‘अर्नब’ चक्रवात ने ओडिशा व आंध्र प्रदेश में मचायी तबाही, छह लोगो की मौत,ओड़िशा के गंजाम जिले में बाढ़, 300 गांवों में लोग फंसे, आंध्र प्रदेश में रेल पुल डूबा

October 29, 2026
jharkhand high court advocate death case husband arrested-झारखंड हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, चल रही है पूछताछ
खबर

jharkhand high court advocate death case husband arrested-झारखंड हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, चल रही है पूछताछ

October 29, 2026
adityapur police success- आदित्यपुर पुलिस को मिली सफलता, रंगदारी मांगने के पांच आरोपियों को धर दबोचा, भेजे गये जेल
खबर

adityapur police success- आदित्यपुर पुलिस को मिली सफलता, रंगदारी मांगने के पांच आरोपियों को धर दबोचा, भेजे गये जेल

October 29, 2026
Next Post
jamshedpur-advocate-demise-जमशेदपुर के अधिवक्ता गंगाधर त्रिपाठी का निधन, शोक का माहौल

jamshedpur-advocate-demise-जमशेदपुर के अधिवक्ता गंगाधर त्रिपाठी का निधन, शोक का माहौल

west-singhbhum-कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने संजय गांधी की मनायी जयंती, किया नमन, दी श्रद्धांजलि

jamshedpur-womens-crime-कदमा में महिला के साथ ससुराल पक्ष कर रहा अत्याचार, पति विदेश में, पत्नी को भेज दिया मायका, अब ससुराल में रखने को तैयार नहीं, थाना पहुंची पीड़िता-video

jamshedpur-womens-crime-कदमा में महिला के साथ ससुराल पक्ष कर रहा अत्याचार, पति विदेश में, पत्नी को भेज दिया मायका, अब ससुराल में रखने को तैयार नहीं, थाना पहुंची पीड़िता-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 29th October 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 अक्टूबर 2026

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

मेष राशिधन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम...

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

by Team Sharp Bharat A
October 29, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय और दहशत पैदा करने की कोशिश का...

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

October 28, 2026

जमशेदपुर : जनसंघ काल से भाजपा को सींचने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष...

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा के...

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज...

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by Team Sharp Bharat A
October 28, 2026

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 01 नवंबर रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में दो पालियों में...

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की...

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

tata steel foundation initiative : टाटा स्टील फाउंडेशन, आइएसएलआरटीसी और सीआरसी रांची ने की साझेदारी, सबल-संकेत के ज़रिए बधिरजनों के समावेशन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रुप से करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
October 28, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (आइएसएलआरटीसी) और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur firing followup : सिदगोड़ा फायरिंग मामले में दहशत पैदा करने की कोशिश, एयर राइफल जब्त

Jamshedpur bjp loss : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा पर शोक संदेश का तांता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू एवं जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, गुरुवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Jamshedpur helping hand : कारगिल युद्ध के वीर माणिक बरदा को मिले दोनों कृत्रिम हाथ, संघर्ष और साहस की कहानी को मिली नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब पुणे की संयुक्त पहल

Jamshedpur vihangam yog : विहंगम योग के रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा की मिसाल पेश की

Jamshedpur jtet exam : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-जेटेट के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी, डीसी व एसएसपी ने ब्रीफिंग में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

jamshedpur agriculture development : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, मत्स्य पदाधिकारी और भूमि संरक्षण पदाधिकारी मीटिंग से रहे नदारद, डीसी ने चेताया

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News