
जमशेदपुर : जमशेदुर के वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के सदस्य गंगाधर त्रिपाठी उर्फ टुनटुन जी का निधन हो गया. स्वर्गीय गंगाधर त्रिपाठी के बड़े भाई इंटक के महामंत्री शक्तिधर त्रिपाठी है जबकि छोटे भाई भाजपा नेता डीडी त्रिपाठी है. इसको लेकर बार एसोसिएशन ने शोक जताया है. झारखंड प्रदेश बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला सोमवार को जमशेदपुर बार एशोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय गंगाधर त्रिपाठी (टुनटुन जी) के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. साथ ही झारखंड बार काउंसिल की तरफ से मिलने वाली आर्थिक सहायता को उनके परिवार तक पहुंचाने को आश्वस्त किया. श्री शुक्ल ने कहा कि झारखंड बार काउंसिल से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन से मिलने वाली राशि एवं पेंशन स्कीम की सुविधा से भी उनके परिवार को तत्काल लाभ दिलायेंगे जो उनका हक़ हैं. श्री शुक्ला ने कहा कि गंगाधर की असामयिक मृत्यु उनकी व्यक्तिगत क्षति हैं, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में पूरा अधिवक्ता समाज उनके परिवार के साथ खड़ा हैं. उन्होंने इस मौके पर परिवार को सांत्वना भी दी.





