
जमशेदपुर-जमशेदपुर के टेल्को स्थित खड़गाझाड़ के एक पुआल टाल में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई. धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने पुआल टाल के मालिक जय प्रकाश मिश्रा को इसकी जानकारी दी. इधर आग लगने की सूचना पाकर टाटा मोटर्स की दमकल घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पानी का प्रयास किया. थोड़ी देर बाद ही दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार खड़गाझाड़ स्थित गणेश मंदिर के पास जय प्रकाश मिश्रा की पुआल टाल है. सोमवार को वहां अचानक आग लग गई. आग से पूरा पुआल जलकर खाक हो गया. हजारों को नुकसान होने का अनुसान लगाया जा रहा है. आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया है.




