जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा के निधन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शोक व्यक्त किया. बुधवार को वे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे और दिवंगत सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने अर्जुन मुंडा और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जतायी. संजय सेठ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.(नीचे भी पढ़े)
घोड़ाबांधा स्थित आवास पर संजय सेठ ने सायरा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने अर्जुन मुंडा और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर इस कठिन समय में अपनी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.


















