
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा हाईवे क्रॉस करने के दौरान एक वाहन की चपेट में आकर चाकुलिया प्रखंड की लौधाशोली पंचायत के आमलागोड़ा गांव निवासी पुजुस प्रधान(45) की मौत हो गई है. सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना पाकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार पुजुस प्रधान बहरागोड़ा अपने रिश्तेदार के घर से देर रात्रि बाइक से अपने घर लौट रहे थे कि एनएच क्रॉस करने के दौरान एक वाहन की चपेट में आ गये. सड़क दुर्घटना होने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े हुए थे, ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी को दी. सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती सीएचसी पहुंचकर डाक्टर से बात की और जल्द से जल्द सरकारी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपने की बात कही है.मौके पर असित मिश्रा, गौरीशंकर महतो,अरुण बारीक,राजीव गिरी,सुमित माईति,रासबिहारी साव समेत अन्य उपस्थित थे.











