
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुन्दरपुर पंचायत के बीरभांगा गांव में विगत दिनों दसमत मांडी के घर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया था. सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती बीरभांगा गांव पहुंचकर अग्नि प्रभावित परिवार से मिलकर मामले की जानकारी ली. विधायक ने परिवार को तत्काल राहत हेतु 2000 रुपए, कंबल ,तिरपाल ,चावल समेत अन्य सामग्री देकर आर्थिक सहयोग किया. विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास देने और परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है.मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य महावीर मुर्मू,डोमन माझी,समीर दास,मिठू हांसदा,पंचायत समिति ज्योतिमय गोस्वामी,विजय गोस्वामी,कुंवर टुडू,बुधेश्वर मुर्मू,दुर्गापद मुर्मू,संजीव मांडी,मिथुन कर,विशाल बारीक,मनोज माईति समेत अन्य उपस्थित थे.











