
चाईबासा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) झारखंड, रांची के रवि कुमार के अध्यक्षता में शनिवार को राज्य के सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत बैठक में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 अंतर्गत संचालित डिजिटाइजेशन कार्यों का समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा संचालित कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदन का समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, नाम हटवाने या किसी अन्य प्रकार की त्रुटि में सुधार करवाने हेतु प्राप्त सभी आवेदनों का डिजिटाइजेशन अनिवार्य रूप से तय समय में करते हुए प्राप्त सभी आवेदनों का अभिलेख मतदान केंद्र वार सुरक्षित रखा जाए और संपूर्ण प्रक्रिया पर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी विशेष निगरानी रखें तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या अन्य प्रकार के दावा/आपत्ती के संबंध में अभी भी प्राप्त होने वाले आवेदनों को सही तरीके से संरक्षित किया जाए, ताकि पुनरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत नियमित तौर पर संचालित कार्यों के क्रम में उन सभी की प्रविष्ठियां ईआरओ नेट पर सुनिश्चित किया जा सके। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में संचालित बैठक के दौरान प्रभारी अपर उपायुक्त एजाज़ अनवर, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार मेहता, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी शशिन्द्र कुमार बड़ाईक, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा (भा.प्र.से), जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का समेत सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।





