
चाईबासा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटि की 28 दिसंबर को 136वीं वर्षगांव है. इस उपलक्ष्य में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटि द्वारा निर्देशित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटि के कार्यकारी अध्यक्ष अम्बर रायचौधरी एवं रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में एक बैठक हुई. बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी. तयशुदा कार्यक्रमों के तहत कांग्रेस भवन में सुबह 11:00 बजे झंडोत्तोलन एवं वंदे मातरम् गान होगा. वहीं तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी, जो कांग्रेस भवन से निकलकर पोस्ट ऑफिस चौक, कोर्ट मार्ग, जैन मार्केट चौक से होते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा स्थल गांधी मैदान तक की जायेगी. वहीं स्थापना दिवस समारोह में 60 वर्ष के अधिक वरीय कांग्रेसजनों का सम्मान, कांग्रेस, कल – आज और आगे विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
ये कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नगर, सदर एवं खूंटपानी प्रखंड कांग्रेस कमेटि के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जायेगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकू उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया है. संचालन समिति में अम्बर रायचौधरी, रंजन बोयपाई, नीला नाग, राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, बबलू कुमार रजक, शंकर बिरुली, विकास वर्मा, नीरज कुमार झा, मुकेश कुमार, दिकु सावैयां, मोहन सिंह हेम्ब्रम, मो सलीम, राजू कारवां, नारायण निषाद व अन्य को शामिल किया गया है. बैठक में राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, मुकेश कुमार, जितेन्द्र नाथ ओझा, बबलू कुमार रजक, अनूप सिन्हा, मो असलम, फकीर चंद, नारायण निषाद, सुशील कुमार दास समेत अन्य उपस्थित थे.





