
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लाल बाबा फाउंड्री के पास शुक्रवार देर रात मोबाइल छिनतई कर भाग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. शनिवार को पुलिस ने दोनों में से एक को जेल और एक को बाल सुधार गृह भेज दिया. पकड़ाये युवकों में बर्मामाइंस स्थित कंचननगर निवासी जावेद शेख और एक किशोर (नाबालिग) शामिल है. पुलिस ने दोनों के पास से छीनी हुई मोबाइल भी बरामद की है. इस संबंध के गोलपहाड़ी निवासी लाल बाबू सिंह के बयान पर बर्मामाइंस थाना में मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध ने बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू ने बताया कि लाल बाबू लाइन टेकर का काम करता है. शनिवार देर रात वह लाल बाबा फाउंड्री के पास खड़ा होकर बात कर रहा था. इतने में दो युवक आए और उसकी मोबाइल छीनकर भागने लगे. लाल बाबू ने एक युवक को दौड़ा कर पकड़ा, जबकि एक भागने मे सफल हो गया. इधर पकड़े गए युवक की निशानदेही में दूसरे को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने दोनों में से एख जावेद शेख को जेल और दूसरे को बाल सुधार गृह भेज दिया है.






