
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां के कपाली थाना अंतर्गत पुडिसिली के पास शनिवार देर रात बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल ही गए. इधर घटना में बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर हाईवे की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मृतक की पहचान गम्हरिया निवासी अजय मंडल के रूप में की गयी है. घायल का नाम राहुल मंडल बताया जा रहा है. हालांकि इस दुर्घटना में राहुल को चोट नहीं आई है. इधर राहुल को घटना के बारे में कुछ भी याद नहीं है. राहुल ने बताया कि वो अजय के साथ बाइक पर था, बाइक अजय चला रहा था. अचानक से क्या हुआ उसे याद नहीं. जब उसकी आंख खुली तो वह अस्पताल में था. स्थानीय लोग भी घटना के संबंध में कुछ नहीं बता पा रहे हैं. इधर पुलिस का कहना है कि दोनों सड़क पर पड़े हुए थे. संभवत किसी अज्ञात वाहन ने इन्हे अपनी चपेट में ले लिया.





