
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 8 के पास बीते दिनों फायरिंग मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है. हथियार को जवाहर नगर रोड नंबर 10 स्थित शहनवाज के घर के पास झाड़ियों से बरामद किया है. पिस्टल के साथ तीन जिंदा गोली भी मिली है. बता दें कि कांग्रेस नेता सोहेल खान, शहनवाज और साजिद जवाहरनगर रोड नंबर आठ में खड़े हुए थे. उसी बीच सोहेल ने अपने पास रखा हथियार निकाला. हथियार देखने के क्रम में शहनवाज से ट्रिगर दब गया, जिससे निकली गोली साजिद के हाथ में लगते हुए पंजड़े में जा धंसी. इधर घटना के बाद दोनों साजिद को छोड़कर मौके से फरार हो गए थे. इस मामले में दोनों ने सरेंडर कर दिया है.
मानगो बम विस्फोट मामले में नकुल के ठीक होते ही पुलिस ने भेजा जेल
जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती में बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने नकुल को जेल भेज दिया. घटना के बाद से ही नकुल का इलाज टीएमएच में चल रहा था. वहीं इस मामले में घायल विश्वनाथ कुंभकार और भुवनेश्वर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि नकुल का इलाज टीएमएच में चल रहा था. इधर पुलिस आरोपी रोहित की तलाश कर रही थी. बता दें कि डिमना बस्ती में 19 दिसंबर को बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया था, जिसमें तीन युवक घायल हो गए थे.






