
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर से बाइक से छिनतई गैंग फिर से एक्टिव हो गया है. ताज़ा मामला साकची थाना क्षेत्र का है जहां बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती से मोबाइल की छिनतई कर ली. छिनतई करने के बाद बाइक सवार तेज़ी से नया कोर्ट की ओर फरार हो गए. इस संबंध में पीड़िता अंजलि कुमारी ने साकची थाना में शिकायत की है. अंजलि ने बताया कि वो साकची से पैदल ही कल्याण नगर स्थित अपने घर जा रही थी. रास्ते में वो मोबाइल पर बात करते हुए है रही थी. एमजीएम गोलचक्कर के पास पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और मोबाइल छीनकर नया कोर्ट के तरफ तेज़ी से फरार हो गए.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






