• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 16, 2026
18 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-government-one-year-झारखंड की हेमंत सरकार के मंगलवार को पूरे होंगे एक साल, कोल्हान के तीनों जिले को मिलेगी, कई सौगात, 1458.95 करोड़ की 19 योजनाओं का उद्घाटन, 1091.92 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाएं लांच होगी, जानें क्या-क्या शुरू होने वाला है एक साल पूरे होने पर, कोल्हान के जमशेदपुर, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां को क्या मिल रहा तोहफा

April 9, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के हेमंत सोरेन की सरकार का एक साल पूरे होने वाला है. 29 दिसंबर को सरकार के एक साल पूरे होने वाले है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सरकार के 1 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय समारोह की चल रही तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को कहा कि राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय समारोह के आयोजन में कोविड-19 को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए. इस मौके पर अधिकारियों की ओर से तैयारियों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि समारोह का आयोजन दो स्तरों पर होगा. रांची के मोराबादी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह और जिला मुख्यालयों में समारोह आयोजित किए जाएंगे. रांची में राज्यस्तरीय समारोह दोपहर 12:30 से दोपहर 2:30 तक होगा. 2 घंटे तक चलने वाले इस समारोह में कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि राज्य स्तरीय समारोह से सभी जिले लाइव जुड़े रहेंगे. समारोह में कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा. रांची के मोराबादी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री 1458.95 करोड़ की 19 योजनाओं का उद्घाटन, 1091.92 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाएं लांच करेंगे. वे 533455 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे. कोल्हान में शुरू होने वाली योजनाओं में जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिला) के चाकुलिया शहरी जलापूर्ति योजना, सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर, सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल और सरायकेला खरसावां में अनुमंडल कोर्ट, सरायकेला-खरसावां जिले के ही चांडिल और सरायकेला खरसावां अनुमंडल कोर्ट के लिए क्वार्टर, जमशेदपुर के बहरागोड़ा में ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण, सरायकेला-खरसावां जिले के के नीमडीह में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की शुरूआत होगी. इसके अलावा पश्चिम सिंहभूम जिला यानी चाइबासा में राजकीय फार्मेसी संस्थान की शुरुआत होने वाली है.
उदघाटन के लिए प्रस्तावित योजनाएं
नगर विकास एवं आवास विभाग
●गिरिडीह शहरी जलापूर्ति योजना
●चाकुलिया शहरी जलापूर्ति योजना
●नगर निगम भवन रांची
●कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेन्टर
●जुपमी भवन
उद्योग विभाग
●इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर, आदित्यपुर
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
●38 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का डिजिटल उद्घाटन
भवन निर्माण विभाग
●समाहरणालय हजारीबाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
चांडिल और सरायकेला खरसावां में अनुमंडल कोर्ट
●चांडिल और सरायकेला खरसावां अनुमंडल कोर्ट के लिए क्वार्टर
●हजारीबाग के बरही अनुमंडल में उपकारा का उद्घाटन
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
●खूंटी , चतरा, लोहरदगा, जामताड़ा, गोड्डा, बगोदर और हज़ारीबाग़ में राजकीय पॉलिटेक्निक
●बीआईटी सिंदरी में नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन
ग्रामीण विकास विभाग
●राज्य के 23 प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का डिजिटल उदघाटन
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
●खूंटी जिले के फुदी में नवनिर्मित सहकारी प्रबंध /प्रशिक्षण संस्थान भवन
●देवघर के सारठ में डेयरी प्लांट
ऊर्जा विभाग
●पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में ग्रिड सब स्टेशन
अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा कल्याण विभाग
●सरायकेला के नीमडीह में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
●90 विद्यालय एवं सक्रवाल भवन का डिजिटल उद्घाटन
शिलान्यास के लिए प्रस्ताव योजना
नगर विकास एवं आवास विभाग
●रांची के धुर्वा में नेहरू पार्क का नवीकरण एवं सौंदर्यीकरण योजना
●रांची शहरी जलापूर्ति योजना फेज दो
●रांची जिला के बरहे , बिजुपाड़ा में फार्मा पार्क
●धनबाद जिला के निरसा में लेदर पार्क
उद्योग विभाग
● एसयूआरटीआइ योजना के तहत लोहरदगा के कुडू में रिमी महानी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड रांची के बुंडू में बैदिक लाह फाउंडेशन और रामगढ़ के लारी में स्वावलंबी सहकारी समिति
पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग
●इको टूरिज्म सर्किट
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
●12 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का डिजिटल शिलान्यास
स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
●चाईबासा में राजकीय फार्मेसी संस्थान
●गुमला के पालकोट एवं कामडारा तथा लातेहार के बरवाडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
●रांची के सिमालिया, खूंटी के फुदी, रामगढ़ के कैथा, इंडिका के बानो दुमका के शिकारीपाड़ा और गिरिडीह के अकदोनी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
ऊर्जा विभाग
●साहिबगंज के बरहेट जामताड़ा के नारायणपुर और रांची के इरबा सिकिदिरी में ग्रिड सब स्टेशन
लांच के लिए प्रस्तावित योजना
कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग
●जाति प्रमाण पत्र ,आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र के लिए सर्विस डिलीवरी योजना
●अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षण फार्मूला तय करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन
पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग
●झारखंड पर्यटन नीति 2020
●झारखंड खेल नीति 2020
●ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन और साझा के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
●महिला हेल्पलाइन नंबर 181
●सार्वभौमिक वृद्ध कल्याण योजना
ग्रामीण विकास विभाग
●प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाख लाभुकों का गृह प्रवेश
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
●कृषि ऋण माफी योजना
●मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना
गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग
●डायल 112 इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम
अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
●झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति के 10 प्रतिभावान छात्रों को विदेश में स्थित अग्रणी विश्वविद्यालयों में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
● राज्य के 25 विद्यालयों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में परिवर्तन करना
परिसंपत्ति वितरण की विवरणी
उद्योग विभाग
●प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत 3 हजार लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति एवं वितरण
पर्यटन कला संस्कृति युवा कार्य एवं खेलकूद विभाग
●खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति के तहत नियुक्ति पत्र का वितरण
●खिलाड़ी कल्याण कोष योजना के तहत सात खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करना
खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग
●झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड का विवरण
स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
●81 चिकित्सा पदाधिकारी और 68 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देना
●झारखंड लोक सेवा आयोग से अनुशंसित 299 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
●झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन का प्रबंधन अगले 5 वर्ष के लिए विस्तारित करने को लेकर राज्य सरकार एवं एनडीडीबी के बीच एमओयू

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur police action – सिदगोड़ा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 214 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
खबर

Jamshedpur police action – सिदगोड़ा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 214 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

November 15, 2026
Jamshedpur Big theft – साकची में छठ पूजा करने नदी गया था परिवार, चोरों ने 15 लाख के गहने व मोबाइल उड़ाये, देखिए – video
खबर

Jamshedpur Big theft – साकची में छठ पूजा करने नदी गया था परिवार, चोरों ने 15 लाख के गहने व मोबाइल उड़ाये, देखिए – video

November 15, 2026
Tata steel samvaad started : जमशेदपुर में पांच दिवसीय आदिवासी महाकुंभ शुरू, देशभर की जनजातीय कला, चिकित्सा और व्यंजनों का संगम, टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन ने किया उदघाटन, गूंजे 251 नगाड़े

Next Post
saraikela-accident-ईंचागढ़ के पास पिकनिक मनाने जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, आदित्यपुर के 4 लोगों की मौत, दो से अधिक गंभीर

saraikela-accident-ईंचागढ़ के पास पिकनिक मनाने जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, आदित्यपुर के 4 लोगों की मौत, दो से अधिक गंभीर

jamshedpur-crime-साकची में 17 साल की नाबालिग को शादी की नियत से भगा ले गया चचेरा भाई, थाना में परिजनों ने दर्ज कराया मामला

jamshedpur-crime-साकची में 17 साल की नाबालिग को शादी की नियत से भगा ले गया चचेरा भाई, थाना में परिजनों ने दर्ज कराया मामला

jamshedpur-cyber-crime-एटीएम कार्ड बदल कर एलएंडटी के कर्मचारी के खाते से उड़ा लिए 20 हजार रुपये

jamshedpur-cyber-crime-एटीएम कार्ड बदल कर एलएंडटी के कर्मचारी के खाते से उड़ा लिए 20 हजार रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News