
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित दारुदा के समीप सोमवार को भीषण सड़क हादसे में महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है. सभी मृतक आदित्यपुर माझी टोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जाता है कि सभी एक कार पर सवार होकर दशम फॉल पिकनिक मनाने जा रहे थे, इसी बीच दारुदा के समीप रांची की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. मरने वालों में दो महिला और दो पुरुष बताए जा रहे हैं. जबकि दो अन्य भी घायल हुए हैं. जिन्हें टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. घटना सोमवार 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है.















