
चाकुलिया : तीसरा बंगाल ओपन कराटे चैंपियनशिप प्रो बूट 2020 का अंडर -18 का आयोजन विगत दिनों खड़गपुर मे हुआ था. इस प्रतियोगिता में चाकुलिया प्रखंड से कई युवा कराटेकार भाग लिया. प्रतियोगिता में चाकुलिया के दो होनहार कराटेकार विक्रम आचार्य विनर, रमेश जोंको रनर अप प्रो बूट का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है. विजयी प्रतिभागियों को चाकुलिया स्थित प्रशिक्षण केंद्र परिसर में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर और अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम मांडी, बलराम महतो, देवानंद सिंह, सेंसई विकास कुमार सिंह, विशाल बारिक, लखन मांडी, बसुदेव महतो समेत अन्य उपस्थित थे.












