
जमशेदपुर- जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत नूर कॉलोनी में मंगलवार की दोपहर अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में नूर कॉलोनी निवासी दानिस को गोली लगी है. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दानिश को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल दानिश जमीन का कारोबारी है.इधर पुलिस घटना स्थल की छानबीन में जुट गई है. अपराधियों का पता लगाए जा रहा है.














