• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 16, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-government-1st-year-जमशेदपुर में दिखा अबुआ राज के एक साल का जश्न, हुई अनेक शुरूआत, कई योजनाओं का हुआ उदघाटन, शिलान्यास, जानिये एक क्लिक में क्या-क्या हुआ आयोजन, क्या हुआ उदघाटन, क्या हुआ शिलान्यास

jharkhand-government-1st-year-जमशेदपुर में दिखा अबुआ राज के एक साल का जश्न, हुई अनेक शुरूआत, कई योजनाओं का हुआ उदघाटन, शिलान्यास, जानिये एक क्लिक में क्या-क्या हुआ आयोजन, क्या हुआ उदघाटन, क्या हुआ शिलान्यास
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : राज्य में वर्तमान सरकार के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला में जिला स्तरीय विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन रविन्द्र भवन(टैगोर एकेडमी) परिसर में किया गया । रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण के पश्चात जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ विधायक घाटशिला रामदास सोरेन, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, विधायक बहरागोड़ा समीर महंती, विधायक पोटका संजीब सरदार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन, वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी व उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले की उपलब्धियों को दर्शाती प्रगति पुस्तिका का विमोचन सभी मंचासिन अतिथियों एवं जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया. उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार ने विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण समारोह में उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए अपने संबोधन में जिले में पूर्ण हुए, क्रियान्वित किए जा रहे तथा नए विकास योजनाओं का लेखा-जोखा रखा। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को आपके समक्ष रखने हेतु विकास मेला एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देना एवं सशक्तिकरण करना है तथा सरकार द्वारा आम जनता के लिए क्या-क्या कल्याणकारी योजनाओं का कार्यान्वयन कराया जा रहा है, उनसे आपको अवगत कराना है। उन्होने कहा कि इस विकास मेले में विभिन्न विभागों के 30 स्टाल लगाए गए हैं, इन स्टॉलों में विभाग से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई है। जिन लोगों का अब तक आधार नंबर नहीं मिला है, उसके लिए अलग से काउंटर तथा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है। राजस्व से संबंधित कार्यों, कल्याण, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैंकों से संबंधित योजना का लाभ लेने हेतु भी यहां अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है । उपायुक्त द्वारा बताया गया कि विभिन्न विकास योजनाओं के अंतर्गत पूर्ण की गई 739 योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया जिसकी सन्निहित राशि 476.69 करोड रुपए है, इसके अतिरिक्त हाल ही में स्वीकृत 10 योजनाओं का आनलाइन शिलान्यास किया गया जिसकी प्राक्कलित राशि 37. 95 करोड रुपए है. उपायुक्त सूरज कुमार ने उद्घाटन किए गए मुख्य योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि चाकुलिया शहरी जलापूर्ति योजना- प्राक्कलित राशि 16.52 करोड, नाकदोहा गांव से कनोल तक पथ निर्माण कार्य- प्राक्कलित राशि 2.53 करोड़, चाकड़ी से रायपुर तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य-प्राक्कलित राशि 1.25 करोड़, सपधरा से पश्चिम बंगाल सीमा तक पथ निर्माण कार्य-प्राक्कलित राशि 2.63 करोड़, बहरागोड़ा में 132/33 KV ग्रीड सब स्टेशन का निर्माण-प्राक्कलित राशि 38.00 करोड़ रुपए है। वहीं शिलान्यास किए गए मुख्य योजनाओं में चाकुलिया नगर पंचायत, चाकुलिया का कार्यालय भवन निर्माण-प्राक्कलित राशि 2.61 करोड़, अमाई नगर घाटशिला में 33/11 KV विद्युत शक्ति उप केन्द्र का निर्माण- प्राक्कलित राशि 2.02 करोड़, रोआम(मुसाबनी) में 33/11 KV विद्युत शक्ति उप केन्द्र का निर्माण- प्राक्कलित राशि 27.40 करोड़, प्रखंड पोटका पंचायत कोवाली के ग्राम चाडरडीह चौक से लोडोकोचा, पहाड़पुर, कासियाबोड़ा से होते हुए कुंद्रुकोचा गोल्डमाइंस तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य- प्राक्कलित राशि 1.847 करोड़, गुड़ाबांदा प्रखंड के अर्जूनबेड़ा में आश्रम विद्यालय के 100 बेड छात्रावास का निर्माण- प्राक्कलित राशि 1.46 करोड़ रूपए है। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार ने जिला प्रशासन की तरफ से जिलेवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही सभी विकास योजनाओं का पूरी पार्दर्शिता के साथ समाज के अंतिम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा तथा पूर्वी सिंहभूम जिले को विकास के सर्वोच्च पायदान पर स्थापित करने की कार्रवाई करूंगा. इस अवसर पर अपर उपायुक्त प्रदीप प्रसाद, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार, निदेशक डीआरडीए सौरव कुमार सिन्हा, एसडीएम धालभूम नीतीश कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, अंचल अधिकारी गोलमुरी सह जुगसलाई अनुराग तिवारी, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश यादव, विशेष पदाधिकरी जेएनएसी कृष्ण कुमार, श्रम अधीक्षक आर.पी सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, अंचल अधिकारी मानगो कामिनी कौशल लकड़ा, कार्यपालक दण्डाधिकारी सविता टोपनो, कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अमरेन्द्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

▪️सभी चुनावी वादों को पूरा करने का किया जा रहा प्रयास-विधायक पोटका संजीब सरदार

माननीय विधायक पोटका, श्री संजीब सरदार ने अपने संबोधन में कहा कि जिस उम्मीद के साथ वर्तमान सरकार को आपने राज्य में बनाया है उसे पूर्ण करने का प्रयास माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। उन्होने कहा कि कोरोना काल जैसी विपरित परिस्थितियों में भी सरकार मजबूती से राज्य की जनता के साथ खड़ी रही। श्री सरदार ने कहा कि जो भी चुनावी वादा हमारी सरकार ने किया है उसे पूर्ण किया जाएगा तथा आपकी भरोसा पर हम खरे उतरेंगे ।

▪️उम्मीदों, आशा और आकांक्षाओं की सरकार है- विधायक बहरागोड़ा, समीर महंती

विधायक बहरागोड़ा, समीर महंती ने कोरोना की विषम परिस्थियों में राज्य सरकार द्वारा की गई अप्रतिम पहल पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए अपने संबोधन में कहा कि हीरे को परखना है तो अंधेरे का इंतजार करो, सूरज की रोशनी में तो शीशा भी चमकता है। उन्होने कहा कि जिस तरह माननीय मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में फ्रंट से लीड किया वो काबिलेतारीफ है। श्री महंती ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बेहतरीन शासन देने का काम किया है, कोरोना की चुनौती को स्वीकारते हुए राज्य में विकास की गति को तेज करने का प्रयास किया जा रहा है।

▪️जनमानस ने जिस आकांक्षा से राज्य का बागडोर सौंपा, उसे पूर्ण करेंगे- विधायक जुगसलाई, मंगल कालिंदी

समारोह के सफल आयोजन को लेकर विधायक जुगसलाई, मंगल कालिंदी ने जिला प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे राज्य में विकास कार्यों को गति देने का काम किया जा रहा है । गरीब, किसान मजदूरों की सरकार को जनमानस ने जिस आकांक्षा से राज्य का बागडोर सौंपा उसे पूर्ण करने का प्रयास होगा। उन्होने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंदों के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं उसका लाभ उठायें।

▪️अलग राज्य गठन को लेकर लोगों को जो उम्मीदें हैं उसे पूरा करेंगे- विधायक घाटशिला, रामदास सोरेन

विधायक घाटशिला, रामदास सोरेन ने कहा कि अलग राज्य गठन के बाद लोगों को विकास कार्यों को लेकर जो उम्मीदें हैं उसे वर्तमान सरकार पूरा करेगी। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों को बल देते हुए कई सारी विकास योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं। श्री सोरेन ने बताया कि जमशेदपुर में जल्द ही महिला विश्वविद्यालय में पठन-पाठन शुरू कराने का प्रयास होगा वहीं ट्राइबल विश्वविद्यालय का भी निर्माण मार्च महीने से शुरू हो जाएगा। उन्होने कहा कि आर्थिक दिक्कतों के बावजूद माननीय मुख्यमंत्री ने जिस कुशलता से राज्य में विकास कार्यों को गति दिया है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

▪️समारोह की झलकियां

  1. उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार ने नजर पड़ते ही दिव्यांग बच्चे को पेंशन स्वीकृति एवं एक बुजुर्ग को कंबल प्रदान करने के निर्देश दिए।
  2. जिला जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में ‘कलाधाम’ एवं ‘पथ’ के कला दल द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर मेला परिसर में आए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया गया
  3. विभिन्न विभागों के कुल 30 स्टॉल के माध्यम से आम जनता को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
  4. समारोह में कोविड-19 के मानकों का किया गया अनुपालन, मेला परिसर में आए आगंतुकों को सैनिटाइजर एवं मास्क के प्रयोग के बाद दिया गया प्रवेश ।
  5. राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने रांची रवाना किए गए लाभुकों की 5 बसों को उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

▪️विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण की विवरणी निम्नवत है-

ग्रामीण विकास विभाग-

*प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) अंतर्गत आवास उपलब्ध कराना- 7408 (लाभुक)

*श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन अंतर्गत Puffed Rice Mill Unit, Poultry shed, Leaf Plate Production Centre उपलब्ध कराना- 64 (लाभुक)

*महिला स्वयं सहायता समूह को चक्रिय निधि का वितरण- 7172 (लाभुक)

*महिला स्वयं सहायता समूह को सूक्ष्म ऋण का वितरण- 743(लाभुक)

*महिला स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट लिंकेज- 2285 (लाभुक)

नगर विकास

  • प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के अंतर्गत ऋण वितरण- 1774 (लाभुक)

कृषि

*एन.एफ.एस.एम योजना अंतर्गत पंपसेट का वितरण- 80 (लाभुक)

*एन.एफ.एस.एम योजना अंतर्गत स्प्रेयर का वितरण- 20 (लाभुक)

श्रम

*श्रमिक औजार किट का वितरण- 100 (लाभुक)

*श्रमिकों को सेफ्टी किट का वितरण- 250 (लाभुक)

*छात्रवृत्ति सहायता योजना- 150 (लाभुक)

*मातृत्व सुविधा- 30 (लाभुक)

कल्याण

*अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सहायता अनुदान- 10 (लाभुक)

*अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वैद्यिक सहायता के अंतर्गत सहायता अनुदान- 04 (लाभुक)

*अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ी जाति को चिकित्सा सहायता के अंतर्गत अनुदान- 20 (लाभुक)

समाज कल्याण

*पी.एम.एम.भी.वाई- 12 (लाभुक)

*सुकन्या योजना- 12 (लाभुक)

*कन्यादान योजना- 10 (लाभुक)

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग

*एसबीएम-जी अंतर्गत शौचालय निर्माण- 27 (लाभुक)

उद्योग विभाग

*PMEGP अंतर्गत ऋण वितरण- 48(लाभुक)

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur mgm issue : एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति को लेकर शिकायतें, एक मरीज ने निजी अस्पताल का किया रुख
खबर

Jamshedpur mgm issue : एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति को लेकर शिकायतें, एक मरीज ने निजी अस्पताल का किया रुख

September 16, 2026
Jamshedpur accident: सुनसुनिया गेट के पास हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, हालत नाजुक
खबर

Jamshedpur accident: सुनसुनिया गेट के पास हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, हालत नाजुक

September 16, 2026
jamshedpur police action- उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, मुर्दा मैदान के पास 26 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
खबर

jamshedpur police action- उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, मुर्दा मैदान के पास 26 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

September 15, 2026
Next Post

tata-steel-downstream-products-टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम ने जरूरतमंदों के बीच बांटे हैप्पीनेस किट, दी खुशियां

jharkhand-government-1st-year-celebration-झारखंड सरकार ने एक साल पूरे किये, जानें क्या-क्या हुआ राजधानी रांची में कार्यक्रम, क्या-क्या हुई नयी शुरुआत

jharkhand-government-1st-year-celebration-झारखंड सरकार ने एक साल पूरे किये, जानें क्या-क्या हुआ राजधानी रांची में कार्यक्रम, क्या-क्या हुई नयी शुरुआत

jamshedpur-rural-crime-मुसाबनी में लूट, लुटेरों ने कहा “माल लेना है” और बंदूक की नोक पर बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र से लूटे 1.50 लाख रुपए

jamshedpur-rural-crime-मुसाबनी में लूट, लुटेरों ने कहा "माल लेना है" और बंदूक की नोक पर बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र से लूटे 1.50 लाख रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

Jamshedpur east mla purnima sahu : एग्रीको सड़क हादसा को लेकर गुस्साई जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, कहा – हादसे नहीं रुके तों करूंगी आंदोलन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News