
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी द्वारा अनामृता फाउंडेशन (इस्कॉन) की सहायता से कालिंदी बस्ती भुईयाडीह, नन्दनगर और बागुनहातु एरिया में हैप्पीनेस किट बांटा गया. इसमें जरूरत के सभी समान दिये गये. यह कार्यक्रम आसपास की बस्तियों में लगातार तीन दिनों तक चलाया जाएगा और करीब 1400 पैकेट बस्तियों में जरूरतमंदों के बीच बांटा जाएगा. बुधवार को बागुनहातू के क्षेत्रों में सरना स्कूल में बांटा जाएगा. कार्यक्रम में टीएसडीपीएस के एचआर हेड शेखर झा, सीएसआर मैनेजर भुपेंद्र सिंह, अन्ना अमृता फाउंडेशन के सुधीर, बागुनहातु बस्ती के मछिन्दर, जर्मन एवं स्कूल के टीचर सदस्य उपस्थित थे.





