
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना से 100 मीटर की दुरी पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया. इधर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सड़क से उठाकर किनारे की ओर बैठाया. युवक नशे की हालत में है, वह अपना नाम प्रकाश बता रहा है. पुलिस ने जब स्कूटी के कागजात की जांच की तो पाया कि स्कूटी किसी शांति बास्के के नाम पर है जिसमें पता करणडीह का लिखा हुआ है. घायल ने बताया कि शांति उसकी पत्नी का नाम है. घायल इतने नशे में है कि उसे कुछ याद भी नहीं है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.





