
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन का विरोध कांग्रेसियों द्वारा लगातार किया जा रहा है. दो दिनों के भीतर कांग्रेसी शहर के चौक-चौराहों पर एसएसपी के विरोध में पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इनका आरोप है कि जब से बतौर एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने जिले का पदभार ग्रहण किया है, तब से जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है. बेगुनाहों को जेल भेजा जा रहा है. राज्य में झामुमो- कांग्रेस और राजद के गठबंधन वाली सरकार है, ऐसे में अगर कांग्रेस ही पुलिस प्रशासन का विरोध करती है, तो निश्चित तौर पर शासन-प्रशासन पर सवाल उठना लाजिमी है. (नीचे भी पढ़ें)

बहराल पिछले दो दिनों के आंदोलन से यह तो साफ हो गया है कि जमशेदपुर में पुलिस और कांग्रेस आमने-सामने हैं. सूत्रों की अगर मानें, तो राज्य के मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता के साथ पुलिस की सीधी अदावत है, और यही कारण है, कि कांग्रेसी मंत्री बन्ना गुप्ता के इशारे पर एसएसपी का विरोध कर रहे हैं. गुरुवार को मानगो में कांग्रेसियों ने एसएसपी का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया.







