
बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बहरागोड़ा के गुहियापाल पंचायत के जरूरतमंद 70 बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया.
भाजपा बहरागोड़ा मंडल द्वारा गुहियापाल पंचायत के धादिका गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा की ठंड से बचाव हेतु बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है. बुजुर्गों की सेवा करना हमारा सामाजिक दायित्व है.मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बाप्टु साव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, भक्तिश्री पंडा, उत्पल पैड़ा, हेमवती बेरा, दिलीप साव, चंदन साव, मंटू बेरा, सेनगुप्त नायक, यादव पात्र, राजेश पात्र, संखाई किस्कु, गोपाल घोष, हरप्रसाद राउत, माताल कर्मकार, ज्योति किस्कु समेत अन्य उपस्थित थे.
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश षाड़गी ने लोगों के बीच बांटा कंबल:

बहरागोड़ा प्रखंड के बारागड़िया पंचायत में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश षाड़गी ने तारापदो सरोजिनी ट्रस्ट के बैनर तले दर्जनों जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया.अवसर पर संबोधित करते हुए श्री षाड़गी ने कहा कि ठंड के मद्देनजर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है ताकि लोगों को ठंड से निजात मिले. कहा कि इसतरह के कार्य ट्रस्ट द्वारा आगे भी किया जाएगा. मौके पर राजलाबांध पंचायत के उपमुखिया जगदीश राय , बरागारिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि धनु राम मांडी,चंदन पात्र, उमेश राउत समेत अन्य उपस्थित थे.



