
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की जुगीतोपा पंचायत के सिजबेड़िया गांव के ग्रामीण वर्षो से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं. गांव के ग्रामीणों ने गांव पहुंचे विधायक समीर महंती और बीडीओ देवलाल उरांव के समक्ष अपनी समस्या को रखते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के कई वर्षो बीत जाने के बावजूद भी आज तक गांव मे सड़क का निर्माण नही हुआ है. कहा कि वर्षात के दिनों में ग्रामीणों को पैदल ही गांव आना जाना करना पड़ता है, इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.ग्रामीणों की समस्या से अवगत होकर विधायक समीर महंती ने लोगों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द गांव में सड़क का निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में वे गांव में सड़क निर्माण करायेंगे ताकि ग्रामीणों को गांव आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव के विकास के प्रति सचेत है आने वाले समय में गांव का विकास होगा और लोगों को उनका हक और अधिकार मिलेगा. मौके पर झामुमो नेता बलराम महतो,गौतम दास,बुबाई दास,पतित दास,मिथुन कर, ग्रामीण बापी महतो,राजीव महतो,खकन महतो, कल्याण महतो,हरिपद महतो,मदन महतो समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.



