
घाटशिला : गालूडीह के बड़बिल में मिशन मोदी अगेन पीएम कमेटी की बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडेय उपस्थित थे. बैठक में मिशन मोदी अगेन के युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष के रूप में गोपाल पटनायक को मनोनीत किया .कार्यकर्ताओं ने श्री पटनायक को माला पहनाकर स्वागत किया. बैठक को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी के कार्य को जन जन तक पहुंचना ही मिशन मोदी कमेटी का लक्ष्य है.कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक मोदी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो का सुविधा मिल सके कार्यकर्ता सचेत रहे. मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष डोमन चन्द्र हांसदा,दीपू शर्मा,गोपाल पटनायक,बिश्वजीत भगत,विकास भगत,चंदन महतो, अभिजीत भगत,अशोक सिंह,नीलेश सिंह,राजकुमार शर्मा,सपन सिंह, पल्लब गोप,राजेश पाल समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.











