
चाईबासा: 2021 नए साल के दिन अपनी दीदी के घर से मछली लेकर अपने घर लौट रहे 35 वर्षीय पवित्र गोप को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने घटना स्थल से ट्रक को जब्त किया है. घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया. पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पवित्र गोप नया साल मनाने के लिए अपनी दीदी केघर आया था. नया साल मनाने केबाद वह मछली लेकर अपने गांव कुसमिता लौट रहा था. बाइक पर उसका साथी भी था. एनएच- 75 के पास नरसिंहपुर-धोराडीह के बीच एक ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया. टक्कर के बाद बाइक सवार छिटक कर कुछ दूर जा गिरा, जिसके बाद ट्रक ने कुचल दिया. जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है.













