
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा निवासी युवती और सिदगोड़ा निवासी युवक द्वारा एसएसपी कार्यालय में सरेंडर करने के बाद सूचना मिलने पर दोनों के परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे. कार्यालय परिसर में आधा घंटा तक फैमली ड्रामा चलता रहा. युवती की मां अपनी बेटी को पास बुलाती रही पर वह उनके पास नहीं गई. इस बीच उसकी मां कई बार बेहोश भी हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

थोड़ी देर बाद पुलिस ने दोनों को पीसीआर वैन में बैठा कर सीतारामडेरा थाना भेजवा दिया. पुलिस दोनों का सुरक्षा प्रदान कर रही है. इधर युवती का कहना था कि वह अभिमन्यु से शादी कर चुकी है. वह बालिग है और अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है. उसके परिजनों से उसे जान का खतरा है. इधर अभिमन्यु के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उन्हें सुरक्षा दी जाए. युवती के परिजन कभी भी कुछ भी कर सकते हैं. बता दें कि दो माह पहले युवती ने सिदगोड़ा निवासी अभिमन्यु से भागकर शादी कर ली थी. दोनों ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में सरेंडर कर दिया.












