
चाकुलिया : शनिवार की दोपहर चाकुलिया पुराना बाजार स्थित मुख्य सड़क पर ईट लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने बाइक सवार पति- पत्नी घायल हो गए.घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया. जहां पर दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया. घायल महिला के पैर में गंभीर चोटें आयी है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया.

सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारा शिक्षक चुनीलाल महतो अपनी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका कुदलिका महतो के साथ बाइक पर पुराना बाजार की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में ईट लदा ट्रैक्टर की चपेट में आ गए. जिससे दोनों घायल हो गए. आंगनबाड़ी सेविका के पैर में गंभीर चोटें आई है.












