
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया स्कूल ग्राउंड में सबूज संघ एसोसिएसन के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद विधुत वरण महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त और बल्लेबाजी कर किया. इस अवसर पर श्री महतो ने कहा कि खेल से आपसी एकता और भाईचारा बढ़ता है. युवा खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बना सकते हैं. कहा कि युवा खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारें. सरोज महापात्रा ने कहा कि कमेटी ने प्रतियोगिता का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है और ग्रामीण प्रतिभा को एक बेहतर मंच देने का काम किया है. विदित हो की कमेटी द्वारा विगत वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, परंतु कोरोना संक्रमण के कारण फाइनल मैच नहीं हो पाया था, इस वर्ष प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया. मौके पर जिप सदस्य अर्जुन पूर्ति, मुखिया नोहा मुर्मु, बड़शोल प्रभारी ओसी ललित खलको, कमल कांत सिंह, चंडीचरण साधु, जतिन बेरा, चिन्मय नायक, गौरव पुष्टी, श्यामल नायक, चंदन महतो, डोमन हांसदा, पार्थो महतो, आजाद महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे. विजेता टीम को 15 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया.






