
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को था अंतर्गत राम मंदिर के पास स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिरने से बारीडीह बस्ती निवासी चन्द्रकेत सिंह (55) घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें साकची के लाइफ लाइन नर्सिंग होम रेफर किया गया. यहां इलाज के बाद परिजन उन्हे घर ले गए. घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार चन्द्रकेत सिंह पिकनिक मनाकर अपने घर बारीडीह बस्ती लौट रहे थे, इसी बीच राम मंदिर के पास बंप में अचानक वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आई थी.













