
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहाल जगन्नाथ मंदिर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकराई, जिसमे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायलों में जुगसलाई मिल्लत नगर निवासी मो हसनैन (18), मो कोनैन (18) और मो युसूफ(18) शामिल है. घटना के संबंध में युसूफ ने बताया कि वे सभी गैंताडीह से काम कर जुगसलाई मिल्लत नगर लौट रहे थे. वह बीच मे बैठा हुआ था और बाइक हसनैन चला रहा था. रास्ते में पीछे से एक कार ने तेज़ी से ओवरटेक किया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे दीवार से जा टकराई. उसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया जबकि हसनैन और युसूफ का इलाज चल रहा है.













