
जमशेदपुर : सीएम हेमंत सोरेन के काफिला पर हमले के खिलाफ झारखंडी समाज की ओर से बिरसा चौक, साकची गोलचक्कर पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का पुतला दहन किया गया. इस दौरान झारखंडी समाज की ओर से दीपक प्रकाश पर हमला करने वाले हुड़दंगियों का समर्थन करने का आरोप लगाया गया. वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला सुनियोजित था. यह हमला भाजपा आएएसएस के लोगों द्वारा किया गया है. हुड़दंगियों के पक्ष में भाजपा अध्यक्ष के बयान से साबित हो जाता है कि लोकतंत्र में विरोध का अपना एक जगह है. पत्थर फेंककर विरोध करने के तरीके से भाजपा आरएसएस को बाज आना चाहिए. भाजपा आरएसएस के लोग सलेक्टिव विरोध करते हैं. उत्तर प्रदेश के हाथरस घटना पर चुप रहते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में सरकार को अस्थिर करने के लिए सीएम के ऊपर हमला करवा रहे हैं. भाजपा-आरएसएस के लोगों ने उपचुनाव से पहले दावा किया था कि उपचुनाव के बाद सरकार को गिरा देंगे. प्रयास किया गया, नहीं हो सका तो हेमंत सोरेन के द्वारा किये जा रहे कार्यों से भाजपा-आरएसएस के लोग बौखला गए है और लगातार विरोध कर रहें हैं. पुतला दहन के दौरान दीपक रंजीत, बाबू नाग, कृष्णा लोहार, दिनकर कच्छप, बिश्वनाथ, अजित तिर्की, सोमनाथ पाड़िया, विकाश महतो, प्रवीण कुमार, राजेश सिंह, जीतराई हांसदा, रमेश मुंडा, बिजय राज, अधिवक्ता विकाश, रमेश मुखी, सुमन मुखी, जोलेश मुखी, राजू मुखी, जीतू गोराई एंव रामदास मुखी व अन्य शामिल थे.













