
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, नवनियुक्त परीक्ष्यमान उप समाहर्ता चंचला कुमारी और प्रखंड प्रमुख हीरामणि मुर्मू ने प्रखंड कार्यालय में जमा कन्यादान की कुल 08 आवेदनों का सत्यापन किया गया, जिसमे 2 आवेदन को अस्वीकृत किया गया. जिन आवेदनों का सत्यापन कर अनुमोदन किया गया उनके लाभुक नीलिमा कुमारी भगत(बड़बिल), उमा नामता (पावडा ), जोबा सिंह (कालाझोर), आरती सिंह (केंदोपोसी), मानसी महतो (बड़ाखुर्शी) और सपना लोहार (राजस्टेट) शामिल हैं. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका जोशना हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.












