
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने उत्तरी मउभंडार के फूलपाल के रामकृष्ण मठ संस्थान में कंबल वितरण किया.इस दौरान प्रखंड प्रमुख हीरामणि मुर्मू, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार, नवनियुक्त परीक्ष्यमान उप समाहर्ता चंचला कुमारी, मठ के स्वामी समेत अन्य उपस्थित थे. मौके पर पदाधिकारियों ने लाभुकों के बीच खिचड़ी का भी वितरण किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस दौरान रामकृष्ण मठ संस्थान के कर्मठतापूर्वक सामाजिक कल्याण के उत्तरदायित्व को निभाने, साफ -सफाई और स्वच्छता का संदेश देने और जनसरोकार के अन्य कार्यों के लिए भी सराहना की.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




