
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड की बीहड़ गांव हड़ियान जहां कभी कोई नेता, जन प्रतिनिधि या पदाधिकारी नक्सलियों के भय से जाने से कतराते थे. वहां आज प्रखंड नक्सल मुक्त होने के पश्चात जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो अपने समर्थकों के साथ हड़ियान गांव पहुंचकर निजी स्तर पर 600 जरूरतमंद वृद्ध – वृद्धाओं के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर कंबल पाकर सबर और वृद्ध वृद्धाओं के चेहरा खुशी से खिल उठे. अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद श्री महतो ने कहा कि उनका हमेशा से ही प्रयास रहा है कि वे अपने लोक सभा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहयोग कर पाये. कहा कि प्रखंड के बीहड़ गांव हड़ियान गांव में इन दिनों गरीब वृद्ध वृद्धायें कड़ाके की ठंड में रात ठिठूर कर रात गुजारते है. कहां कि यहां पर लोगों के के बीच कंबल वितरण कर काफी प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं.

कहा कि वे कोरोना काल में भी इस क्षेत्र में लोगों के बीच अनाज वितरण कर सहयोग किया था और आज लोगों के बीच वितरण कर सहयोग पहुंचाया है. सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ही ऐसे क्षेत्रों का विकास कर सकता है और लोगों को उनका हक और अधिकार दे सकता है. उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे विकास योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इस क्षेत्र की मिली समस्या पर वे जल्द पहल करते हुए समाधान करने का प्रयास करेंगे. मौके पर कार्यकर्ताओं ने सांसद का जोरदार स्वागत किया कार्यकर्ताओं ने हमारा सांसद कैसा हो विद्युत महतो जैसा हो, भाजपा पार्टी जिंदाबाद, पीएम नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए. इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, सरोज महापात्रा, लखन मांडी, गोउर पातर, भूषण चन्द्र महतो, गणेश चन्द्र महतो, अलोक पातर, दिजेन प्रधान, आशीष घोष, गिरूचरण मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.












