
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु ने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने सभी डीलरों को कार्ड धारियों के आधार सीडिंग दो दिनों के अंदर शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में उन्होंने राशन वितरण से संबंधित समीक्षा की और ससमय लाभुकों के बीच अनाज वितरण करने की बात कही. इसके पश्चात उन्होंने बीएलबीसी की बैठक की. बैठक में सभी बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ केसीसी से संबंधित चर्चा की. बैठक में सभी बैंक के शाखा प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित थे.














