
चाकुलिया : एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल ने चाकुलिया प्रखंड में कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने मनरेगा योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रत्येक पंचायत के रोजगार सेवक को दीदी बाड़ी योजना अंतर्गत लक्ष्य देते हुए निर्देशित किया कि दो दिनों के अंदर सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. वहीं मानव दिवस सृजन में लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले 4 रोजगार सेवकों को फटकार लगाई और जल्द लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए.
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के क्रम में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त नहीं होने पर प्रखंड समन्वयक मनरेगा और संबंधित पंचायत सचिव को भी फटकार लगाते हुए अगली बैठक से पहले लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिया है. समीक्षा बैठक के उपरांत एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कालापाथर पंचायत में संचालित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मनरेगा योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया और आवास निर्माण की जांच में गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं होने पर फटकार लगाई और ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया है. इस अवसर पर बीडीओ देवलाल उरांव, बीपीओ लीला सोलंकी समेत अन्य उपस्थित थे.











