
जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन से जुड़ी रानी गुप्ता को उनके कार्य को देखते हुए प्रदेश का महासचिव बनाया गया है. वहीं एडवाइजरी सेक्रेटरी के लिए अमित श्रीवास्तव को चुना गया है. पद मिलने की सूचना के बाद रानी गुप्ता ने संगठन के इस आदेश का स्वागत किया और आभार प्रकट किया. उन्होने कोरोना काल में लगे लॉकडाउन में रानी गुप्ता ने आगे आकर सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था. इसी को देखते हुए उन्हे प्रदेश का महासचिव चुना गया है. राष्ट्र भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन में प्रतिदिन कार्य हो रहे और संगठन में कार्य करने के लिए सभी सामाजिक कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं संगठन की कार्य को देखते हुए मुझे प्रदेश के महासचिव का पद दिया गया और इसी तरह अमित श्रीवास्तव को एडवाइजर सेक्रेटरी का पद दिया गया. रानी गुप्ता ने इसके अलावा रंजीत वर्मा नेशनल के महासचिव, रेखा भूषण नेशनल प्रेसिडेंट, जिन्नत चोधरी नेशनल नॉडल ऑफिसर दीपक शर्मा चेयरमैनपर्सन को आभार जताया है.





