
जमशेदपुर : भारत सरकार के विज्ञान और सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव सह महानिदेशक डॉ एससी मांडे जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित एनएमएल सीएसआइआर के दौरे पर आने वाले है. मंगलवार को वे यहां पहुंचेंगे. कोरोना को लेकर बर्मामाइंस के एनएमएल में किये गये खोज की जानकारी को भी साझा करेंगे. डॉ एससी मांडे देश भर के 38 लेबोरेटोरी में किये गये खोज के तहत रुम सैनिटाइजर की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाल चुके है. वे देश मेंकोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने से लेकर टीकाकरण को और बेहतर बनाने की दिशा में चल रही खोज पर विशेष तौर पर फोकस कर रहे है. डॉ एससी मांडे खुद मॉलीक्यूलर बायोसाइंटिस्ट है. बायोलॉजी के वे मास्टर है और वे कई खोज कर चुके है. वे जमशेदपुर में बर्मामाइंस स्थित एनएमएल में लगाये गये सोलर पावर सिस्टम का उदघाटन करेंगे. वे एनएमएल के रिसाइक्लिंग सेंटर का भी अवलोकन करेंगे. आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में होने वाले खोज के अगुवा के तौर पर डॉ मांडे को जाना जाता है. उनके साथ हेड इनोवेशन प्रोटेक्शन यूनिट डॉ विभा मल्होत्रा स्वाहने के अलावा चीफ साइंटिस्ट टीसीएस डॉ शर्मिला मांडे भी साथ होंगी. कोरोना के काल में किये गये खोज के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गयी.




