
जमशेदपुर : भारत देश के वीर सपूत महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि के मौके पर जमशेदपुर वासियों ने उन्हें याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मेरिन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप के प्रतिमा स्थल पर पहुँचकर पुष्प अर्पित करते हुए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर आरएसएस के पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी ने महाराणा प्रताप के जयकारे लगाए. इस दौरान इन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप देश के वीर सपूत थे, उन्होंने मुग़लों की गुलामी स्वीकार नही की थी और तत्कालिन मुगल सम्राट अकबर के खिलाफ युद्ध लड़कर उन्हें परास्त किया था. आरएसएस के प्रांत प्रचारक ने कहा कि ऐसे वीर सपूतों के कारण ही आज हमारा देश आज़ाद है. ऐसे महान योद्धा को उनककी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा सभी ले रहे हैं.



