
जमशेदपुर:जमशेदपुर में बीते महीने राजेश भंडार में 11.84 लाख की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली है. पुलिस अब तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है. इस बात को लेकर मंगलवार को परसुडीह बाजार समिति के व्यापारी बाजार समिति के प्रांगण में धरने पर बैठ गए. उन्होंनें पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिस मामले का उद्भेदन करे. सिंहभूम चेंबर ऑफ कार्मस एंड इंडस्ट्रीज के सचिव सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि बाजार समिति में समस्याओं का काफी अभाव है. बाजार समिति में मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. सड़के टूटी है, दुकाने जर्जर, पेयजल की सुविधा का अभाव है. उन्होने समिति से मांग की है कि बाजार समिति में सुविधा उपब्ध करवाई जाए. उन्होंने कहा कि चोरी मामले में आज मौन धरने पर बैठे है. अगर जल्द से जल्द मामले का खुलासा नहीं होगा तो यह आंदोलन और उग्र किया जाएगा. बता दें कि परसुडीह बाजार समिति स्थित राजेश भंडार में 11.84 लाख रुपये नकद की चोरी कर ली गई थी.






