
जमशेदपुर : कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन सिंह शुक्रवार को जमशेदपुर के एब्सल्यूट जिम में व्यायाम करते नजर आए. डीआईजी ने शारीरिक फिटनेस के लिए जिम को एक बेहतर माध्यम बताया. उन्होंने एब्सल्यूट जिम में मौजूद सुविधाओं की सराहना करते हुए जिम संचालकों के प्रयासों की सराहना की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा इस जिम में शरीर को स्वस्थ रखने के सारे संसाधन उपलब्ध है. दिन भर की भाग-दौड़ के बीच तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए शारीरिक व्यायाम जरूरी है. उसके लिए पर्याप्त सुविधाओं वाले जिम की आवश्यकता पड़ती है, जो यहां उपलब्ध है. उन्होंने आम लोगों से व्यायाम करने की अपील की ताकि शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रह सके.











