
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड की बालिजुड़ी पंचायत स्थित बेनागाड़िया में पीटीआरएन मुर्मू एसोसिएशन के तत्वावधान में पंडित रघुनाथ मुर्मू की 38 वां पुण्यतिथि के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच बेनागड़िया और बंगाल के गांवता एंड गांवता टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर बेनागड़िया की टीम ने कब्जा जमा लिया. इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त और फुटबॉल को किक मार कर किया. पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक ने विजेता टीम को 20 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया. इस अवसर पर जिला परिषद् सदस्य बेलवुती मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, कारिया हेम्ब्रम, सामपदो टुडू, गाजिराम मुर्मू, मेघाराय हेम्ब्रम, बिनोद बागाल, साकिला हेम्ब्रम, बुकाई सोरेन, मनोज जेना, स्वपन कुमार पाल, रामाई मुर्मू, सिंगों हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.














