
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों पर एक बार फिर से मरीज के इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगा है. जहां गोविंदपुर के देव शरण शर्मा नामक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा. (नीचे भी पढ़ें)
परिजनों ने बताया की देव शरण शर्मा को पेशाब में खून आने की शिकायत के बाद मंगलवार को भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टरों के निर्देश पर दवा और इंजेक्शन लाकर दिया गया. जैसे ही दवा और इंजेक्शन शुरू हुआ मरीज ने आज दम तोड़ दिया. वैसे एमजीएम अस्पताल के लिए यह कोई नई बात नहीं है. पूर्व में भी अस्पताल के डॉक्टरों की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं.















