• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 16, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-cabinet-meeting-झारखंड कैबिनेट में 45 प्रस्तावों को मंजूरी, जेपीएससी परीक्षा में एससी-एसटी को फेल होने के बावजूद पास करने का खोला सरकार ने रास्ता, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से, 3 मार्च को पेश होगा बजट, प्रवासी मजदूरों पर दर्ज लॉकडाउन के सारे केस वापस होंगे, डीके तिवारी बने राज्य निर्वाचन आयुक्त, मानगो, चास और रांची में सीवरेज ड्रेनेज का काम करेगी निरी संस्था, ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी में संशोधन, रांची एयरपोर्ट का होगा विस्तार, घायल को अस्पताल तक ले जाने वाले को मिलेगा 2000 रुपये तक का ईनाम, जानें क्या-क्या मिली कैबिनेट की मंजूरी

jharkhand-cabinet-meeting-झारखंड कैबिनेट में 45 प्रस्तावों को मंजूरी, जेपीएससी परीक्षा में एससी-एसटी को फेल होने के बावजूद पास करने का खोला सरकार ने रास्ता, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से, 3 मार्च को पेश होगा बजट, प्रवासी मजदूरों पर दर्ज लॉकडाउन के सारे केस वापस होंगे, डीके तिवारी बने राज्य निर्वाचन आयुक्त, मानगो, चास और रांची में सीवरेज ड्रेनेज का काम करेगी निरी संस्था, ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी में संशोधन, रांची एयरपोर्ट का होगा विस्तार, घायल को अस्पताल तक ले जाने वाले को मिलेगा 2000 रुपये तक का ईनाम, जानें क्या-क्या मिली कैबिनेट की मंजूरी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड कैबिनेट की मीटिंग बुधवार को हुई. पहले जैसी संभावना जतायी गयी थी, वैसा ही फैसला लिया गया. 26 फरवरी को झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आयोजित करने का फैसला लिया गया, जो 23 मार्च तक चलेगा. कुल 16 दिन का कार्य दिवस होगा. 3 मार्च को राज्य का अपना बजट पेश होगा. कुल 45 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसके तहत लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को मंजूरी दे दी गयी. इसके अलावा कई अन्य मंजूरी दी गयी.
ये सारे प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूरी दी गयी : (नीचे पढ़ें पूरे प्रस्तावों की सूची)

  1. झारखंड में दर्ज 204 प्रवासी मजदूरों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर दर्ज केस वापस होंगे.
  2. ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी में संशोधन कर दिया गया है, जिसके तहत मुख्यमंत्री के अलावा 20 सदस्यों को मंजूरी दी गयी.
  3. झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी देवेंद्र कुमार तिवारी की नियुक्ति को मंजूरी दी गयी.
  4. गढ़वा में कोर्ट अनुमंडल स्तर का गठित होगा.
  5. झारखंड में सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने वालों को आच्छादित करने के लिए नयी योजना को मंजूरी दी गयी. इसके तहत जो घायल को पहुंचायेगा, उससे कोई पूछताछ नहीं होगी और ऊपर से दो हजार रुपये का ईनाम भी दिया जायेगा.
  6. स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंडियन ड्रग्स, कर्नाटका ड्रग्स, राजस्थान ड्रग्स, बैंगलोर ड्रगस्, हिंदुस्तान एंटीबायोटिक लिमिटेड जैसी पांच सरकारी कंपनियों से ही दवाओं की खरीद की जा सकेगी. इसके तहत राज्य के सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बिना टेंडर के 103 जेनरिक दवाओं की खरीददारी कर सकेंगे.
  7. धनबाद के सदर अस्पताल के चिकित्सक, विशेषज्ञ चिकित्सक और दंत चिकित्सक के 24 पद सृजित होंगे.
  8. जल संसाधन विभाग द्वारा सोन कनहर वृहद परियोजना के कार्यांवयन के लिए नाबार्ड से 1057.79 करोड़ रुपये का लोन लेने और 20 फीसदी यानी 211.55 करोड़ रुपये एडवांस के रुप में लेने को मंजूरी दी गयी.
  9. अनुकंपा पर नौकरी देने को भी मंजूरी दी गयी. इसके तहत सात साल से गायब कर्मचारी के परिजनों को भी अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने को मंजूरी दी गयी.
  10. झारखंड के 4374 ग्राम पंचायतो के लिए 184 करोड़ रुपये चापाकल लगाने को मंजूरी दी गयी.
  11. झारखंड में बायो वेस्ट के निष्पादन के लिए व्यवस्था बनाने के लिए रांची में गेल कंपनी को मंजूरी दी गयी है.
  12. रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के विस्तारीकरण को भी मंजूरी दी गयी. इसको लेकर झारखंड सरकार और डीजीसीए के बीच समझौता हुआ है, जिसके तहत 27.34 एकड़ जमीन का स्थायी हस्तांतरण जबकि 276.28 एकड़ जमीन की लीज बंदोबस्ती को मंजूरी दी गयी.
  13. जमशेदपुर के मानगो नगर निगम, चास और रांची में निरी एजेंसी के माध्यम से सीवरेज ड्रेनेज का सिस्टम विकसित किया जायेगा.
  14. वित्त विभाग में 104 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दी गयी.
  15. झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से 23 मार्च तक आयोजित होगी, जिसमें 3 मार्च 2021 को बजट पेश किया जायेगा. इसमें कुल 16 कार्यदिवस होंगे.
  16. झारखंड कंबाइंड परीक्षा रुल्स में संशोधन को मंजूरी दी गयी. इसके तहत एससी और एसटी के सीट को भरने के लिए पहले अधिकतम 8 नंबर तक नीचे जाकर योग्य एससी और एसटी का चयन किया जाता था. लेकिन अब यह बंधन भी समाप्त कर दिया गया है. जहां तक एससी और एसटी के सीट नहीं भरे जायेंगे, तब तक नीचे जाया जा सकता है ताकि एससी और एसटी को आगे बढ़ाया जा सके. 1 अगस्त 2016 तक सामान्य कैंडिडेट की उम्र सीमा 35 तय है तो एससी और एसटी के लिए 40 होना चाहिए यानी अभी अगर कोई परीक्षा देगा तो उसकी उम्र अगर 44 साल तक होती है तो भी वह परीक्षा दे सकेगा.
  17. पथ निर्माण विभाग की ओर से 11 ग्रामीण पुल परियोजना के लिए नाबार्ड से 204.06 करोड़ रुपये लोन लेने और 20 फीसदी की राशि मोबलाइजेशन का एडवांस लेने को मंजूरी दी गयी.
  18. नगर ऊंटारी अनुमंडल कोर्ट बनाने को मंजूरी दी गयी है.

★ आदिम जनजाति के सदस्य श्री नन्दलाल बिरहोर, पिता-स्वo छोटा सुकर बिरहोर,भूतपर्व अन्न भण्डार, चैकीदार की अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु शैक्षणिक योग्यता को क्षान्त करने की स्वीकृति दी गई।*

★ राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग वर्ग के युवाओं को ऋण-सह-अनुदान योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभागान्तर्गत संचालित झारखण्ड राज्य आदिवासी सहकारी विकास निगम/झारखण्ड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम/ झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम/झारखण्ड राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम द्वारा राज्य योजना मद अन्तर्गत उपलब्ध बजटीय उपबंध से सुगम एवं सस्ते दर पर ऋण की सुविधा एवं ऋण में 40% अनुदान या अधिकतम 5 लाख रुपए (पांच लाख रुपए) मात्र का अनुदान के प्रावधान एवं ऋण-सह-अनुदान योजना का नाम मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना परिवर्तित करने की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 (अंगीकृत एवं यथा संशोधित) के अंतर्गत विश्वविद्यालयों के वित्तीय सलाहकार/पारामर्शी के वेतनमान की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (Establishment of Jharkhand policy), 2020 की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ सेवाकाल में मृत सरकारी सेवक के आश्रित की अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति से सम्बन्धित नीति में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ कोविड-19 (कोरोना वायरस महामारी) के दृष्टिगत् लाॅकडाऊन के दौरान राज्य में प्रवासी मजदूरों के विरूद्ध लाॅकडाऊन प्रावधानों के उल्लंघन के फलस्वरूप दर्ज प्राथमिकी/अभियोजन को वापस लेने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर श्री देवेन्द्र कुमार तिवारी,भाoप्रoसेo (JH-1986) (सेवानिवृत) के नियुक्ति की स्वीकृति दी गई।

★ ग्रामीण विकास विभाग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए केन्द्र प्रायोजित योजना- NRLM के लिए भारत सरकार द्वारा विमुक्त राशि के विरूद्ध समानुपातिक राज्यांश की निकासी हेतु एसoसीoएसoपीo प्रक्षेत्र में रुपए 3275.00 लाख मात्र झारखण्ड आकस्मिकता निधि से स्वीकृत अग्रिम पर घट्नोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ पुनरीक्षित पुनर्वास नीति, 2012 में निहित प्रावधान के आलोक में जल संसाधन विभागान्तर्गत वर्ग तीन के पदों की नियुक्ति नियमावली गठित करने की स्वीकृति दी गई।

★ मुख्यमंत्री श्रमिक योजना Mukhymantri SHRAMIK (SHahari RozgAr ManjurI for Kamgar Yojna), 2020 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य अंतर्गत चास, राँची एवं मानगो नगर निकाय के शहरी क्षेत्र में चिन्हित नालों से बहने वाले Sewage की रोकथाम हेतु In situ Remediation/Treatment कार्य के लिए राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान CSIR-NEERI (नीरी) को मनोनयन के आधार पर DPR तैयार करने एवं इस निमित्त परामर्शी शुल्क के रूप में कुल राशि 153.25 लाख रुपए मात्र का व्यय राज्य योजना मद अंतर्गत सुसंगत मद से करने की स्वीकृति दी गई।

★ बोकारो जिलान्तर्गत गोमिया प्रखण्ड के 08 ग्रामों को मिलाकर गठित गोमिया नगर परिषद् वर्ग-‘ख‘ को विघटित किये जाने के प्रस्ताव की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ ग्रीष्म ऋतु में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति की समस्या से निदान हेतु राज्य के सभी 4374 ग्राम पंचायतों के कुल 21870 अदद् टोलों में (प्रति पंचायत 05) चापानलों/Drilled Tubewell से आच्छादित करने हेतु अनुमानित प्राक्कलित राशि 18431.00 लाख (एक अरब चैरासी करोड़ इकतीस लाख) रुपए मात्र पर योजना एवं व्यय कीस्वीकृति दी गई।

★ राज्य योजना अंतर्गत संचालित मुुख्यमंत्री राज्य वृद्धाअवस्था पेंशन योजना अंतर्गत योग्य व्यक्तियों के शत्-प्रतिशत आच्छादन की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं लघु आंगनबाड़ी केन्द्रों में ताजा गरम पोषाहार तैयार कर लाभुकों को उपलब्ध कराने हेतु राज्य योजनान्तर्गत गैस सिलिण्डर एवं कूकिंग स्टोव की आपूर्ति की योजना में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ मुख्यमंत्री के सलाहकार (नागर विमानन), झारखण्ड के वेतन भत्ता एवं अन्य सुविधाओं के निर्धारण की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ खूँटी जिलान्तर्गत अंचल-खूँटी, मौजा-कदमा, थाना संख्या-84, खाता संख्या-56 के विभिन्न प्लाॅटों में अन्तर्निहित कुल रकबा-13.00 एकड़ कैसरे हिन्द भूमि (जो वर्तमान में बिरसा महाविद्यालय, खूँटी के दखल-कब्जा एवं उपयोग में है) को बिरसा महाविद्यालय, खूँटी के निमित्त राँची विश्वविद्यालय, राँची को निःशुल्क भू-हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई।

★ The Commercial Courts, Commercial Appellate Division of High Courts (Amendment) Act, 2018 की धारा-6 के प्रावधानों के अंतर्गत झारखण्ड राज्य के प्रत्येक जिले में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के 01-01 न्यायालय, जिला न्यायाधीश स्तर के 01-01 न्यायालय गठन करने एवं जिला न्यायाधीश स्तर के न्यायालय को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोटि के वाणिज्यिक न्यायालय द्वारा पारित आदेश/ न्यायादेश के विरूद्ध अपील श्रवण की शक्ति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

★ गढ़वा जिलान्तर्गत नगर उँटारी अनुमंडलीय न्यायालय के गठन करने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य में सड़क दुर्घटना में प्रभावित जख्मी व्यक्तियों के सहायतार्थ नेक नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से Jharkhand Good Samaritan Policy पर स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के सभी वर्गों के अस्पतालों में निरंतर तथा नियमित रूप से दवाओं की उपलब्धता बनाये रखने हेतु झारखण्ड वित्तीय नियमावली के नियम-235 को शिथिल करते हुए नियम-245 के तहत् भारत सरकार के 05 औषधि निर्माता उपक्रमों से मनोनयन के आधार पर क्रय कर राज्य सरकार के विभिन्न अस्पतालों को आपूर्ति किए जाने के निमित्त उत्पादित 103 जेनरिक जीवन रक्षक दवाओं को क्रय किए जाने पर स्वीकृति दी गई।

★ सदर अस्पताल, धनबाद के लिए भारतीय लोक स्वास्थ्य मानक (IPHS) अनुरूप चिकित्सक, विशेषज्ञ चिकित्सक एवं दन्त चिकित्सक के पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।

★ जल संसाधन विभाग द्वारा RIDF-XXVI (RIDF-XXVI) के तहत् सोन कनहर वृहद् सिंचाई परियोजना के कार्यान्वयन हेतु राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से 105779.39 लाख (एक हजार सन्तावन करोड़ उन्नासी लाख उनचालीस हजार रुपए) मात्र के ऋण आहरण करने तथा नाबार्ड द्वारा कुल स्वीकृत ऋण (105779.39 लाख रुपए) का 20% अर्थात 21155.878 लाख रुपए (दो सौ ग्यारह करोड़ पचपन लाख सतासी हजार आठ सौ रुपए) मात्र नाबार्ड द्वारा Mobilization Advance के रूप में उपलब्ध कराये जाने की स्वीकृति दी गई।

★ श्री आशुतोष कुमार, झारखंड प्रशासनिक सेवा (चतुर्थ ‘सीमित’ बैच, गृह जिला-पाकुड़) तत्कालीन कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी, चतरा, सम्प्रति-निलंबित को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई।

★ पंचम झारखंड विधानसभा का पंचम (बजट) सत्र दिनांक 26 फरवरी, 2021 से 23 मार्च, 2021 तक आहूत करने एवं तत्संबंधी औपबंधिक कार्यक्रम पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड वित्त नियमावली के नियम 235 के प्रावधानों को शिथिल करते हुए नियम 245 के तहत झारखंड के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में एकीकृत डिजिटल प्रबंधन प्रणाली अधिष्ठापित करने हेतु सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार सेवाएं प्राप्त करने के लिए कार्य हित में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्मार्ट गवर्नेंस का मनोनयन के आधार पर चयन करने एवं सेवा शुल्क के रूप में प्रदेय रुपए 63,80,000/- (कर अतिरिक्त) को स्वीकृति दी गई।

★ रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला में नवनिर्मित महिला अभियंत्रण महाविद्यालय के नाम के स्थान पर अभियंत्रण, महाविद्यालय गोला (रामगढ़) करने की स्वीकृति दी गई।

★ तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड (झारखंड सरकार का उपक्रम) में मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियोजन देने हेतु शैक्षणिक योग्यता (मैट्रिक) क्षांत करने हेतु घट्नोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ जीएसटी कर प्रणाली के अनुरूप वाणिज्य कर विभाग के मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर पुनर्गठन हेतु झारखंड वित्त सेवा के विभिन्न कोटि के 104 अतिरिक्त पदों के सृजन तथा राज्य कर पदाधिकारी एवं पदचर के क्रमशः 48 एवं 200 पद अर्थात कुल 248 पदों को प्रत्यर्पित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।

★ “शहरी स्थानीय निकायों के अंतर्गत अवस्थित तालाबों, सैरात का सुरक्षित जमा निर्धारण एवं सैरात की बंदोबस्ती हेतु प्रक्रिया” प्रस्ताव की स्वीकृति दी गई।

★ द झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विस एग्जामिनेशन रूल्स, 2021 में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के अनुसूचित जिलों के जिला स्तर के समूह ‘ख’ अराजपत्रित तथा समूह ‘ग’ एवं समूह ‘घ’ पदों पर नियुक्तियों में संबंधित जिले के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता देने संबंधी अधिसूचना संख्या-5938, दिनांक 14 जुलाई 2016, (संकल्प संख्या-8468, दिनांक 20 नवंबर 2018 द्वारा यथा संशोधित) एवं आदेश संख्या-5939, दिनांक 14 जुलाई 2016 के आहरण की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के गैर अनुसूचित जिलों के जिला स्तर के समूह ‘ख’ के अराजपत्रित तथा समूह ‘ग’ एवं समूह ‘घ’ के पदों पर नियुक्तियों में संबंधित जिले के स्थानीय निवासियों को एवं राज्य स्तरीय समूह ‘ख’ के अराजपत्रित तथा समूह ‘ग’ एवं समूह ‘घ’ के पदों पर नियुक्तियों में झारखंड राज्य के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता देने संबंधी संकल्प संख्या- 3854, दिनांक 1 जून 2018 (संकल्प संख्या-8468 दिनांक 20 नवंबर 2018 द्वारा यथा संशोधित) के आहरण की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड लोकायुक्त कार्यालय अधीनस्थ कर्मी (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त) संवर्ग नियमावली, 2021 के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा आगामी संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा हेतु अधिकतम एवं न्यूनतम आयु सीमा की गणना हेतु कट ऑफ तिथि के निर्धारण की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के सभी न्याय मंडलों में सिविल जज (सीनियर डिवीजन-I) के न्यायालय को The Specific Relief Act, 1963 (अमेंडमेंट एक्ट), 2018 की धारा-20(B) के अंतर्गत विशेष न्यायालय के रूप में पदभिहित (designate) करने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड कस्टम मिल्ड राईस (दायित्व एवं नियंत्रण) संशोधित आदेश, 2020 पर स्वीकृति दी गई।

★ ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले द्वारा) RIDF-XXVI के तहत 26 ग्रामीण पुल परियोजनाओं के कार्यान्वयन हेतु राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से 13799.02 लाख रुपये के ऋण आहरण करने तथा नाबार्ड द्वारा कुल स्वीकृत ऋण (13799.02 लाख रुपए) का 20% अर्थात रूपए 2759.80 लाख नाबार्ड द्वारा मोबिलाइजेशन एडवांस के रूप में ऋण राशि उपलब्ध कराए जाने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद की नियमावली, 2021 के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची के विस्तारीकरण के लिए झारखंड सरकार तथा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच एमओयू तथा तदनुसार भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के पक्ष में 27.34 एकड़ भूमि के स्थाई हस्तांतरण तथा 276.28 एकड़ भूमि के लीज बंदोबस्ती सहित कुल 303.62 एकड़ भूमि हस्तांतरण हेतु स्वीकृति दी गई।

★ पथ निर्माण विभाग द्वारा RIDF-XXVI के तहत 11 ग्रामीण पुल परियोजनाओं के कार्यान्वयन हेतु राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से 20406.16 लाख रुपए के ऋण आहरण करने तथा नाबार्ड द्वारा कुल स्वीकृत ऋण (20406.16 लाख रुपए) का 20% अर्थात 4081.23 लाख रुपए मात्र नाबार्ड द्वारा मोबिलाइजेशन एडवांस के रूप में ऋण राशि उपलब्ध कराए जाने की स्वीकृति दी गई।

*★ रांची शहर की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना अंतर्गत बायोडिग्रेडेबल नगरीय ठोस अपशिष्ट के प्रसंस्करण का कार्य हेतु झारखंड वित्त नियमावली के नियम 235 को शिथिल करते हुए वित्त नियमावली के नियम 245 एवं लोक निर्माण संहिता के नियम 158 के तहत M/s GAIL (India) Limited से मनोनयन के आधार पर सेवाएं प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई।

★ 1400 सरकारी भवनों में से शेष 606 सरकारी भवनों में लगभग 7.0 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट अधिष्ठापित करने हेतु जरेडा को वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट के उपबंध से उपलब्ध कराए गए राज्यांश की राशि 87 करोड़ व्यय करने की स्वीकृति दी गई।

★ मंत्रीपरिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभिन्न श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान करने हेतु बजट उपबंधित राशि 1000 करोड़ रुपए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को विमुक्त करने की स्वीकृति के क्रम में अधिरोपित शर्त “अक्टूबर 2020, से मार्च 2021 तक कलेक्शन बेस्ड सब्सिडी” को शिथिल करने की स्वीकृति दी गई।

★ ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण कार्य मामले) अंतर्गत कार्य प्रमंडल पाकुड़ के अधीन राज्य संपोषित पथ योजना न्यू अंजना से चांदपुर भाया पृथ्वीनगर विद्यालय सितेशनगर तक पथ निर्माण कार्य का द्वितीय पुनरीक्षण की राशि 6 करोड़ 21 लाख 2 हजार 500 रुपए मात्र के लागत पर स्वीकृति दी गई।

राज्य के श्रेष्ठ एवं बेहतरीन अस्वस्थ / वृद्ध कलाकारों को प्रति माह चार हज़ार रुपए पेंशन देने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मंजूरी दी, अब मंत्रिमंडल की ली जाएगी स्वीकृति
रांची : राज्य के श्रेष्ठ एवं बेहतरीन अस्वस्थ/ वृद्ध कलाकारों की पेंशन राशि एक हज़ार रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर चार हज़ार रुपए किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की पेंशन राशि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसे मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए रखा जाएगा. इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए वैसे श्रेष्ठ एवं बेहतरीन अस्वस्थ / वृद्ध कलाकार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी मासिक आय आठ हजार रुपए से कम हो. इससे पूर्व मासिक आय की अधिकतम सीमा चार हजार रुपया प्रति माह थी. इसके अलावा एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम एक सौ कलाकारों को यह पेंशन दिया जाएगा.
अनुसूचित जिलों में हाईकोर्ट का नियोजन नीति को लेकर खारिज कर दिया था. संकल्प था 2016 और 2018 का, 20-11-2018 को संशोधित किया गया है. संकल्प को वापस ले लिया है. सोनी कुमारी का जजमेंट को पहले ही क्रॉस कर दिया गया है. गैर अनुसूचित जिले है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm issue : एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति को लेकर शिकायतें, एक मरीज ने निजी अस्पताल का किया रुख
खबर

Jamshedpur mgm issue : एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति को लेकर शिकायतें, एक मरीज ने निजी अस्पताल का किया रुख

September 16, 2026
Jamshedpur accident: सुनसुनिया गेट के पास हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, हालत नाजुक
खबर

Jamshedpur accident: सुनसुनिया गेट के पास हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा, हालत नाजुक

September 16, 2026
jamshedpur police action- उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, मुर्दा मैदान के पास 26 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
खबर

jamshedpur police action- उलीडीह पुलिस को मिली सफलता, मुर्दा मैदान के पास 26 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

September 15, 2026
Next Post
saraikela-police-success-सरायकेला पुलिस ने मादक पदार्थ डोडा के 4 तस्करों को किया गिरफ्तार, मोटर साइकिल व गाड़ियां जब्त

saraikela-police-success-सरायकेला पुलिस ने मादक पदार्थ डोडा के 4 तस्करों को किया गिरफ्तार, मोटर साइकिल व गाड़ियां जब्त

Jamshedpur : केंद्रीय श्रम संगठनों, स्वतंत्र फेडरेशनों एवं मजदूर संगठनों के संयुक्त मंच ने केंद्र सरकार की नीतियों व बजट प्रावधानों के खिलाफ मनाया देशव्यापी विरोध दिवस, किया विरोध-प्रदर्शन, चार श्रम संहिता और तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलायी

Tata -workers-union : शैलेश पांडेय व टीम ने दी नितेश राज को बधाई, संजीव तिवारी व एम भास्कर राव सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

Jamshedpur east mla purnima sahu : एग्रीको सड़क हादसा को लेकर गुस्साई जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, कहा – हादसे नहीं रुके तों करूंगी आंदोलन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News